{"_id":"6adc9f1653c38cbaf70be440","slug":"solan-markets-decked-up-for-karwa-chauth-the-city-is-already-abuzz-with-festive-spirit-five-days-in-advance-solan-news-c-176-1-sln1016-182648-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: करवाचौथ के लिए सजे सोलन के बाजार, पांच दिन पहले ही शहर में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: करवाचौथ के लिए सजे सोलन के बाजार, पांच दिन पहले ही शहर में रौनक
Sun, 25 Oct 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
सोलन शहर के अपर बाज़ार में चूड़ियों की ख़रीदारी करती महिलाएँ। संवाद
चूड़ियों और छलनी की खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं
पार्लर और मेहंदी आर्टिस्ट्स के पास मेकअप और हेयर स्टाइल के लिए एडवांस बुकिंग तेज
त्योहारी सीजन के चलते कारोबार में तेजी की उम्मीद, बाजारों में उत्साह का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। करवाचौथ को लेकर सोलन शहर के बाजार सज गए हैं। पर्व से करीब पांच दिन पहले ही मालरोड, अपर बाजार और लोअर बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। शनिवार को महिलाओं ने बाजारों में पहुंचकर करवा की थालियां, छलनियां, चूड़ियां और श्रृंगार का अन्य सामान खरीदा।
बाजार में कांच की चूड़ियां 100 से 200 रुपये, परांदा 150 से 200 रुपये और करवा की थाली, लोटा व छलनी का सेट 250 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, सुहागी के पैकेट 50 रुपये में मिल रहे हैं। आर्टिफिशियल ज्वैलरी के साथ इस बार मेहंदी के स्टिकर भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिनकी मदद से महिलाएं घर पर ही आसानी से मेहंदी लगा सकती हैं।
इनसेट:
मेहंदी और पार्लर सेवाओं पर विशेष ऑफर
करवाचौथ के मद्देनजर ब्यूटी पार्लर और मेहंदी आर्टिस्ट विशेष ऑफर दे रहे हैं। मेहंदी आर्टिस्ट अरबाज के अनुसार, एक हाथ में मेहंदी लगाने के 150 से 300 रुपये, दोनों हाथों में बाजू तक मेहंदी के 2,100 रुपये और ब्राइडल मेहंदी के 5,100 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पार्लर संचालिका सुशीला ने बताया कि मेकअप और हेयर स्टाइल के लिए एडवांस बुकिंग बढ़ रही है। पार्लर में फेशियल 999 से 1,399 रुपये, वैक्सिंग 249 से 399 रुपये, एक हाथ में मेहंदी 149 रुपये, नेल्स 699 से 799 रुपये, हेयर ट्रीटमेंट 1,499 से 3,999 रुपये, हेयर कलर 149 से 299 रुपये और पार्टी मेकअप 999 रुपये में उपलब्ध है। ब्राइडल मेकअप का शुल्क 8,999 रुपये है।
इनसेट: त्योहारों के बावजूद बिक्री 20 से 30 फीसदी
महिला कारोबारी रंभा के अनुसार, पहले करवाचौथ, दशहरा और दिवाली पर बाजारों में खूब रौनक रहती थी और महिलाएं काफी पहले से खरीदारी शुरू कर देती थीं। हालांकि, इस बार त्योहारी सीजन के बावजूद दुकानों में बिक्री केवल 20 से 30 फीसदी तक हुई है।
इनसेट: करवा चौथ को लेकर उत्साह
निशा सिसोडिया, निवासी सर्कुलर रोड, ने बताया कि वह पति की लंबी उम्र की कामना के लिए 29 तारीख को व्रत रखेंगी और इसके लिए खरीदारी भी कर चुकी हैं। हालांकि, उनके अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बाजारों में भीड़ कम है।
इनसेट: ऑनलाइन खरीदारी से बदला अंदाज
शिल्ली रोड निवासी सीमा शर्मा ने बताया कि पहले महिलाएं बाजारों में घूमकर खरीदारी करती थीं और खुद या पड़ोसियों की मदद से मेहंदी लगाती थीं। अब ऑनलाइन खरीदारी और घर पर मेहंदी लगवाने का चलन बढ़ा है, जिससे त्योहार मनाने के तरीके में बदलाव आया है।
इनसेट: तारा अस्त होने का भी दिख रहा असर
कंडाघाट निवासी कमलेश शर्मा के अनुसार, इस वर्ष तारा अस्त होने के कारण कई महिलाएं करवा चौथ का व्रत नहीं रख रही हैं। इसका असर बाजारों में महिलाओं की आवाजाही और खरीदारी पर भी पड़ रहा है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि त्योहार नजदीक आने के साथ बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ेगी।