फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Union Minister Piyush Goyal has a deep connection with Subathu

Solan News: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का रहा है सुबाथू से गहरा नाता

Wed, 12 Jun 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 12 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
उनकी दादी कपूरी देवी ने बिताया था सुबाथू में लंबा समय
विज्ञापन

राजनीति में व्यस्तता के चलते मंत्री कभी नहीं आ पाए सुबाथू
हिमाचल दौरे के दौरान कर चुके हैं सुबाथू की यादों को ताजा

संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू(सोलन)। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को तीसरी बार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय मिलने पर सुबाथू वासियों में खुशी की लहर है। पीयूष गोयल का सुबाथू से पैतृक नाता है। उनके पिता व ताया का पालन पोषण सुबाथू में ही हुआ है। उनकी दादी कपूरी देवी ने लंबा समय सुबाथू में गुजारा था। बीते वर्ष अपने हिमाचल दौरे के दौरान पीयूष गोयल ने भी अपने संबोधन में हिमाचल से गहरा नाता होने की बात कही हैं।

उन्होंने सुबाथू में अपनी दादी की भूली बिसरी यादों के चलते एक बार सुबाथू आने की बात कही थी। हालांकि राजनीति में व्यस्तता केंद्रीय मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी संभालने के चलते उन्हें आजतक भी अपने पैतृक गांव में आने का समय नही मिल सका। जबकि सुबाथू वासियों को उम्मीद है कि पीयूष गोयल अपनी दादी की याद में सुबाथू के लिए जरूर कुछ बड़ा करेंगे। मंत्री पीयूष गोयल की दूसरी दादी के पौत्र देवराज का कहना है कि उनकी स्वर्गीय दादी धन्नी देवी ने पीयूष गोयल के पिता व ताया का पालन पोषण किया है। लेकिन फिलहाल पीयूष गोयल से उनका कोई संपर्क नही हुआ है। जबकि उनकी भाभी कुसुम गोयल से कभी-कभी बात हो जाती है। जो अभी वह पुणे में रहती हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पीयूष गोयल जल्द ही सुबाथू का दौरा भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed