फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Under-19 girls' sports competition begins at Barotiwala School with a march past.

Solan News: मार्च पास्ट के साथ बरोटीवाला स्कूल में अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Tue, 22 Sep 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 22 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Under-19 girls' sports competition begins at Barotiwala School with a march past.
बरोटीवाला स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 गर्ल्स मेजर गेम्स प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर 
जिले के 49 स्कूलों की 427 छात्राएं दिखाएंगी प्रतियोगिता में दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। जिला सोलन की तीन दिवसीय अंडर-19 मेजर गेम्स (छात्रा) प्रतियोगिता मार्च पास्ट के साथ सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में शुरू हुई। इसमें जिले के 49 विद्यालयों की 427 छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। मुख्य अतिथि कुलतार सिंह ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को एक वाटर कूलर भी भेंट किया। एडीपीओ हेमराज और टूर्नामेंट प्रभारी कमला ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में बरोटीवाला स्कूल की छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर एक लघु नाटिका भी दिखाई गई। दोनों प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार ने सभी छात्राओं का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच जरूरी है। मुख्य अतिथि ने भी खेलों को अनुशासन और आत्मविश्वास का स्रोत बताया। उद्घाटन समारोह में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रचलन से होने वाले दुष्प्रभावों पर लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और दर्शकों को जागरूक करना था। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भाटियां की प्रधानाचार्य वंदना सेठी और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरेड़ की प्रधानाचार्य रेणु रामपाल ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर हितेंद्र कुमार, सुरेंद्र चौधरी, गुरबख्श खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed