{"_id":"57b46de34f1c1bd0596eb5d5","slug":"under-17-badminton","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-17 में संदीप और अंडर-19 में संपर्त ने बैडमिंटन स्पर्धा जीती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-17 में संदीप और अंडर-19 में संपर्त ने बैडमिंटन स्पर्धा जीती
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
डीसी सोलन ने कहा कि नगर परिषद हाल में बने बैडमिंटन हाल का पांच लाख से जीर्णोद्धार होगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी सोलन ने कहा कि नगर परिषद हाल में बने बैडमिंटन हाल का पांच लाख से जीर्णोद्धार होगा। वह जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे। बुधवार को हुई इस प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 197 मैचों के दौरान 170 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। आयोजक सचिव युक्ति शर्मा ने बताया कि 6 दिवसीय प्रतियोगिता में सौरभ पंडियार ने योगेश को तीन सेटों के कडे़ संघर्ष के बाद हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन
अंडर-17 में संदीप ने ध्रुव भाटिया को हराकर जीत हासिल की। डबल में आर्यन, ध्रुव ने दिवेश और कशिश को हराकर जीत दर्ज की। अंडर-19 में संपर्त ने निलक्ष को हराया, डबल में पार्थ, करण ने निखिल और राहुल को हराया। अंडर-17 लड़कियों की प्रतियोगिता में महक ने यशिका कंवर को, अंडर-19 में दिपाली ने महक अग्रवाल को हराया। महिला वर्ग में नैंसी ने रिधिमा को शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में सौरभ पुंडीर ने योगेश को, डबल में तरुण, सौरभ ने प्रिंस और दलीशिव को हराया। वेटरन की प्लस 35 की प्रतियोगिता में दीपक दत्ता ने विनय शर्मा को, डबल में दीपक दत्ता, मोहित दत्ता ने विनय, राजन सूद को हराया, वेटरन प्लस 40 में विनय शर्मा ने विनय बत्रा को हराया।
विज्ञापन
डबल में संचित, विनय बत्रा ने दीपक दत्ता, मोहित दत्ता को, वेटरन प्लस 45 में कमल नेगी ने संचित शर्मा को, डबल में पीडी कौशल तथा कमल नेगी ने प्रवीन और देशराज को, वेटरन 50 में एसआर भाट्टिया ने देशराज शर्मा को, डबल में प्रवीन, देशराज ने जेएस चंदेल, भूपेंद्र गुप्ता को पराजित किया। वेटरन प्लस 55 में बीके जोशी ने हरिदत्त, वेटरन 60 में विजय वर्मा ने मुकेश को हराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर बैडमिंटन हाल के जीर्णोद्धार के लिए 5 लाख रुपये अनुदान दिए जाने की घोषणा भी की। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता, डीबीए प्रधान डॉ. केसी पराशर, वरिष्ठ उपप्रधान विजय काचरु, डॉ. आरसी गर्ग, आरके पठानिया, मोहित दत्ता, पीडी कौशल, अजय सूद, जोगिंद्र चंदेल, संजीव और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन