फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Road from Bangsu to Kharota damaged; water flowed over the bridge after the retaining wall subsided.

Solan News: बांगसू से खरोटा तक सड़क हुई खराब, डंगा बैठने से पुल के ऊपर से बहा पानी

Tue, 25 Aug 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 25 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Road from Bangsu to Kharota damaged; water flowed over the bridge after the retaining wall subsided.
बांगसू –खरोटा मार्ग पर  पुलिया के ऊपर से बहता हुआ खड्‌डा का पानी- स्रोत- ग्रामीण।
तीन गांवों का मुख्य मार्ग से कटा संपर्क, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। चढियार पंचायत के मंधाला गुणाई रोड पर बांगसू से खरोटा कुकड़ा पानी तक करीब 3 किलोमीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मार्ग के बीच में बहने वाली खड्ड पर बना पुल का डंगा बैठने से पुल जमींदोज हो गया और खड्ड में तेज बहाव का पानी पुल के ऊपर से निकल गया। जिससे तीन गांवों का संपर्क अन्य मुख्य मार्ग से पूरी तरह से कट गया है।
पूर्व वार्ड पंच कलीराम, श्याम लाल, अमर सिंह, टेक चंद, भाग सिंह, जय पाल, मोहन सिंह आदि ने बताया कि पुल बहने से गांव का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है। गांव में स्थापित बाबा हरीपुर वाले का झंडा स्थान की बाउंड्री वॉल बह गई है। पूर्व प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि गांव के साथ लगते नाले का पानी खेतों में पड़ने से मदन लाल की दो बीघा जमीन में लगाई गई धान की फसल तबाह हो गई है। खरोटा, थड़ व कुकड़ापानी के 80 परिवारों को खाने-पीने व अन्य सामान समान पीठ पर लाना पड़ रहा है। बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने लोक निर्माण विभाग व पंचायत के पदाधिकारियों से मांग की है कि गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग व पुल व सड़क की मरम्मत करके एम्बुलेंस व छोटे वाहनों के चलने लायक करवाया जाए। उधर लोक निर्माण विभाग चंडी के सहायक अभियंता गोपाल दास ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में लाई गई। संबंधित जेई व जेसीबी भेज कर सड़क को बहाल कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed