{"_id":"616ae56ee2cfc00c9a0485be","slug":"uncle-killed-by-hitting-him-with-an-iron-bar-solan-news-sml387396362","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़े के वार से भांजे की मामा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़े के वार से भांजे की मामा की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर में भांजे ने मामा की लोहे के कड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी है। मामला शनिवार दोपहर बाद का है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं, घायल मामा को अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामा-भांजे में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हुई। इसके बाद भांजे ने मामा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार एमएमयू अस्पताल में एसटीपी प्रबंधक 35 वर्षीय सुनील पुत्र प्रकाश निवासी जिला सहारनपुर और सुमित कुमार उर्फ शैंकी पुत्र प्रताप जिला सहारनपुर वर्तमान में एमएमयू अस्पताल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। रिश्ते में दोनों मामा और भांजा हैं। शनिवार दोपहर बाद दोनों में पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया। इस बीच दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि भांजे ने तैश में आकर मामा के सिर पर लोहे के कड़े से वार कर दिया। इससे मामा के सिर पर गहरी चोटें आई। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने अपनी टीम डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा सहित थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय के साथ मौके का निरीक्षण किया। वहीं भांजे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों में आपसी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ था। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने एसटीपी प्रबंधक के सिर पर कड़े से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। जिसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।