फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ultrasound could not take place as radiologist was on leave

रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर होने से अस्पताल में नहीं हुए अट्रासाउंड

Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर होने के चलते अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए हैं। इसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
आपात स्थिति में कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लीनिकों में जाना पड़ा है। अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने के चलते मरीजों को समस्या झेलनी पड़ रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त चिकित्सक देने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल का बड़ा अस्पताल है। यहां पर रोजाना 1500 की ओपीडी रहती है। इन दिनों अधिक गर्मी और कोरोना मामले कम होने से अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक ही रेडियोलॉजिस्ट होने से असर सीधा मरीजों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी जाने पर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होते हैं। मजबूरन मरीजों को अस्पताल से बाहर अल्ट्रासाउंड करवाने पर मजबूर होना पड़ता है। अस्पताल में रोजाना करीब 50 अल्ट्रासाउंड होते हैं लेकिन सोमवार को एक भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया।

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर थे जिसके चलते अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। वर्तमान में एक ही रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल में है। अतिरिक्त रेडियोलॉजिस्ट के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed