फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two youths died in two separate road accidents in Nalagarh.

Solan News: नालागढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Fri, 01 May 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
पंजेहरा-नालागढ़ सड़क पर बाइक को टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक फरार
विज्ञापन

दूसरे मामले में सरसा खड्ड के पास कार की टक्कर से बाइक सवार ने गंवाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। उपमंडल नालागढ़ में बीते रात दो सड़क हादसे पेश आए हैं। इन दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरा पिकअप चालक मौके से फरार चल रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार पहला हादसा दोलोवाल महादेव के समीप पंजेहरा-नालागढ़ सड़क पर पेश आया। यहां एक अज्ञात पिकअप गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक जस्सी उर्फ जसविंद्र निवासी गांव बासोवाल सुल्तानी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरा मामला सरसा खड्ड पुल के पास गुरु नानक पब्लिक स्कूल के समीप का है। यहां पंजाब नंबर की एक कार के चालक ने गलत दिशा में वाहन चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दिलप्रीत सिंह निवासी गांव बेहरमपुर को तुरंत नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार चालक की पहचान विकास निवासी अमृतसर के रूप में की है। पुलिस थाना नालागढ़ में दोनों घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन सावधानी से चलाने की अपील की है। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed