फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two smugglers from Haryana, who came to supply drugs at a party, were arrested.

Solan News: पार्टी में चिट्टा सप्लाई करने आए हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2026 08:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में पुलिस ने की कार्रवाई, 11.45 ग्राम चिट्टा व 3.56 ग्राम मेथामफेटामाइन किया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। परवाणू में पुलिस ने हरियाणा के दो आरोपियों से 11.45 ग्राम चिट्टा और 3.56 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल देर रात गुप्त सूचना के आधार पर परवाणू क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक ब्रेजा कार में सवार हरियाणा के नारायणगढ़ निवासी दो आरोपियों को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी परवाणू के एक निजी होटल में चल रही पार्टी में चिट्टा और मेथामफेटामाइन की सप्लाई करने जा रहे थे। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से नशे की खेप बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी जब्त कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। एसपी सोलन अभिषेक एस ने बताया कि सभी मामलों की जांच जारी है। बता दें कि पुलिस ने एक सप्ताह में चिट्टे से जुड़े कुल छह मामले दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे कुल 38.63 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। इसमें 8 अप्रैल को पुलिस ने धर्मपुर में गुप्त सूचना के आधार पर 28 वर्षीय युवक (निवासी रामपुर) को काबू कर उसके कब्जे से 6.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी पुलिस रिमांड पर है। वहीं 9 अप्रैल को परवाणू थाना क्षेत्र में एक आल्टो कार से जुब्बल, हाटकोटी व सैंज (जिला शिमला) के तीन युवकों के कब्जे से 9.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। इसके अलावा 9 अप्रैल को परवाणू शहर के रेन शेल्टर के पास एक युवक (निवासी रामपुर, जिला शिमला) से 7.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। 10 अप्रैल की रात दाड़लाघाट में अंबुजा कोल यार्ड में ट्राला ट्रक में बैठे चालक व परिचालक (निवासी जिला बिलासपुर) से 1.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। वहीं 11 अप्रैल को गांव सुरईला के पास दाड़लाघाट निवासी युवक से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। एसपी सोलन अभिषेक एस ने बताया कि सभी मामलों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed