फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two road accidents in Parwanoo, three injured; toll plaza also damaged

Solan News: परवाणू में दो सड़क हादसे, तीन घायल<bha>;</bha> टोल प्लाजा भी क्षतिग्रस्त

Mon, 08 Jun 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two road accidents in Parwanoo, three injured; toll plaza also damaged
परवाणू टोल प्लाजा के समीप लोहे के एंगल से लदा ट्राला। स्त्रोत:टोल प्रबंधक
लोहे के एंगल ने तोड़ा टोल प्लाजा, अस्थायी रूप से करना पड़ा बंद
विज्ञापन

जाबली के समीप ट्रैक्टर पलटा, दो लोग हुए गंभीर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर सोमवार को पुलिस थाना परवाणू के तहत हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। दोनों घटनाओं में यातायात प्रभावित हुआ, जबकि एक हादसे में परवाणू टोल प्लाजा की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित परवाणू टोल प्लाजा में हुआ। दिल्ली से सोलन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के लिए लोहे के एंगल और अन्य सामग्री लेकर जा रहा ट्राला टोल प्लाजा से गुजर रहा था। ट्राले पर लदे लंबे लोहे के एंगल वाहन की निर्धारित सीमा से बाहर निकले हुए थे, जो टोल केबिन से टकरा गए।
विज्ञापन

टक्कर के कारण टोल कैबिन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कैबिन में मौजूद एक कर्मचारी को मामूली चोटें आईं। घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद सुरक्षा की दृष्टि से टोल प्लाजा की एक लेन को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। इससे यातायात प्रभावित रहा। बाद में अन्य लेनों से वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल मैनेजर जसमीत ने बताया कि ट्राले पर लदा सामान निर्धारित सीमा से बाहर निकला हुआ था, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है।
दूसरा हादसा सनवारा और जाबली के बीच हुआ। यहां एक खराब ट्रक को ट्रैक्टर खींचकर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का कनेक्शन पाइप टूट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। इसके साथ ही अनियंत्रित हुआ ट्रक भी डिवाइडर से जा टकराया।
इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

दोनों सड़क हादसों के संबंध में मामले दर्ज कर जांच की जा रही है। दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है और नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अनिल शर्मा, डीएसपी, परवाणू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed