फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two paragliding schools booked for SIV courses at Bandla Dhar; training to begin after September 15.

Solan News: बंदला धार में एसआईवी कोर्स के लिए दो पैराग्लाइडिंग स्कूलों की बुकिंग, प्रशिक्षण 15 सितंबर के बाद

Sat, 04 Jul 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को मिलता है रोजगार, दो माह लगातार चलते हैं कोर्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रसिद्ध बंदला धार पैराग्लाइडिंग स्थल पर एसआईवी कोर्स के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष दो पैराग्लाइडिंग स्कूलों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए अग्रिम बुकिंग कराई है। प्रशिक्षण गतिविधियां 15 सितंबर के बाद शुरू होंगी।

प्रदेश में मानसून के मौसम के दौरान सुरक्षा कारणों से 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर रोक रहती है। मौसम अनुकूल होने पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां दोबारा शुरू होती हैं। सितंबर माह से एसआईवी कोर्स का आयोजन किया जाता है। बंदला धार देश के चुनिंदा एक्रो पैराग्लाइडिंग स्थलों में से एक है। यहां की भौगोलिक परिस्थितियां और गोबिंद सागर झील का विशाल जल क्षेत्र एसआईवी प्रशिक्षण के लिए उपयुक्त माना जाता है। हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी प्रशिक्षु यहां पहुंचते हैं। वे उन्नत पैराग्लाइडिंग तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। पर्यटन गतिविधियों से जुड़े स्थानीय व्यक्ति संजू ने बताया कि पीजी गुरुकुल और टेंपल पायलट स्कूल ने बुकिंग कराई है। आगामी दिनों में अन्य संस्थानों से भी बुकिंग मिलने की उम्मीद है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 सितंबर के बाद शुरू होगा और दो माह लगातार चलेगा। बंदला धार की अनूठी परिस्थितियां इसे एक्रो पैराग्लाइडिंग के लिए आदर्श बनाती हैं। बड़ी संख्या में प्रशिक्षु और प्रशिक्षक क्षेत्र में आते हैं। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ मिलता है। यह क्षेत्र देश-विदेश के पैराग्लाइडिंग उत्साही लोगों के लिए एक प्रमुख केंद्र बन गया है। एसआईवी कोर्स के दौरान प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों की आवाजाही से होम स्टे, टैक्सी, भोजनालय और अन्य स्थानीय व्यवसायों को लाभ होता है। ग्रामीणों का कहना है कि पैराग्लाइडिंग गतिविधियों ने बंदला क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ती है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। लोगों को उम्मीद है कि इस वर्ष भी एसआईवी कोर्स के सफल आयोजन से क्षेत्र में पर्यटन और कारोबार को नया प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed