फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two new dengue patients arrived in Nalagarh, number of patients reached 561.

Solan News: नालागढ़ में डेंगू के दो नए मरीज आए, 561 हुई रोगियों की संख्या

Fri, 17 Nov 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 17 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
इससे पहले रोजाना डेढ़ दर्जन से ज्यादा मरीज आते थे डेंगू के
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में शुक्रवार को डेंगू के दो नए रोगी आए हैं। अब यहां पर रोगियों की संख्या बढ़कर 561 हो गई है, जिसमें बद्दी में 356 और नालागढ़ में 205 मरीज हो गए हैं।
नालागढ़ अस्पताल में बुखार के रोगियों के सैंपल लगाए थे जिसमें दो रोगियों को डेंगू निकला है। वहीं बद्दी में शुक्रवार को कोई सैंपल नहीं लगाया गया। ठंड बढ़ने के बावजूद भी डेंगू धीरे-धीरे कम हो रहा है। बीबीएन में रोगियों की संख्या पहले से कम हुई है। बीते एक सप्ताह से यहां पर दो से तीन मरीज ही डेंगू के आ रहे हैं, जबकि पहले इसकी संख्या डेढ़ दर्जन तक रहती थी।
विज्ञापन

उधर, बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि रोगियों को उनकी बीमारी के हिसाब से उपचार किया जा रहा है और लोग एक सप्ताह में सामान्य भी हो रहे हैं। अब पहले से कम डेंगू के मरीज आ रहे हैं। नालागढ़ अस्पताल में शुक्रवार को दो नए डेंगू के मरीज आए। जल्द ही डेंगू पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार समेत अन्य लक्षण होने पर तुरंत सरकारी अस्पतालों में जांच करवाएं ताकि डेंगू को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed