फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two new dengue patients arrived in Baddi ongoing treatment in hospital

Solan News: बद्दी में डेंगू के आए दो नए मरीज अस्पताल में चल रहा उपचार

Sat, 18 Nov 2023 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Nov 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
कम नहीं हो रहा डेंगू का कहर, अबतक 563 आए चपेट में
विज्ञापन

शनिवार को बद्दी में 46 बुखार से पीड़ित लोगों की हुई डेंगू जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डेंगू के मामले कम नहीं हो रहे हैं। शनिवार को भी बद्दी अस्पताल में दो नये मामले आए हैं। अब बीबीएन में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 563 हो गई। बद्दी अस्पताल में बुखार से पीड़ित 46 लोगों के डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इसमेंं से दो रोगियों को डेंगू निकला है। वहीं नालागढ़ में शनिवार को कोई सैंपल नहीं लगाया गया। हालांकि ठंड में भी डेंगू के मामले आ रहे हैं।

उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि रोगियों को उनकी बीमारी के हिसाब से उपचार किया जा रहा है। उपचार के एक सप्ताह के बाद लोग सामान्य भी हो रहे है। अब पहले से कम रोगी डेंगू के निकल रहे है। बद्दी अस्पताल में दो रोगी आए हैं। इससे लग रहा है कि आने वाले समय में यह और कम हो जाएगा। उन्होंने लोगों को अपने पूरे शरीर को ढक कर रखने की हिदायत दी है। उन्होंने रोगियों को सफाई का ध्यान रखने व पानी जमा न होने की देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed