{"_id":"68483a63ea082a8507065fe2","slug":"two-injured-in-collision-of-two-bikes-in-jhadmajri-solan-news-c-176-1-ssml1040-145890-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: झाड़माजरी में दो बाइक की टक्कर में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: झाड़माजरी में दो बाइक की टक्कर में दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। झाड़माजरी में दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उमेश निवासी गांव नामदारपुर जिला बिजनौर यूपी जोकि वर्मा कॉलोनी नानकपुर पंचकुला में रहता है ने शिकायत दी कि वह अपनी बाइक पर झाड़माजरी से अपने घर के लिए लक्कड़ पुल की ओर जा रहा था। इसका दोस्त विपिन व आशु भी बाइक पर पीछे बैठे थे। जैसे ही वह माइल स्टोन कंपनी यूनिट-2 झाड़माजरी के पास पहुंचा तो सामने लक्कड़ पुल की ओर से आ रहे बाइक सवार ने इन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आशु को मामूली चोटें आई जबकि विपिन को ज्यादा चोट लगने के कारण उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।