{"_id":"6561e81fa8f04867f903492f","slug":"two-girl-students-of-panjehra-school-nit-hamirpur-will-present-scientific-project-report-in-solan-news-c-176-1-ssml1040-11543-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंजेहरा स्कूल की दो छात्राएं एनआईटी हमीरपुर में करेंगी साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंजेहरा स्कूल की दो छात्राएं एनआईटी हमीरपुर में करेंगी साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश
Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। 31वीं बाल विज्ञान सम्मेलन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा की जमा दो की छात्राएं मनप्रीत कौर और सुमति कौर ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्राओं ने लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में अपना स्थान पक्का किया है। मनप्रीत कौर तालाबों का जलस्तर निरंतर कम होने के कारणों पर अध्ययन कर रही हैं। वह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। पिता महेशू राम मजदूर हैं। प्रधानाचार्य संजय कुमार ने छात्राओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएमसी प्रधान शिव सिंह ने स्कूल प्रबंधन को बधाई दी।
विज्ञापन