फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two days rain caused loss worth 22 crore to PWD in Solan distt

सोलन जिले में दो दिन की बारिश से लोनिवि को 22 करोड़ 85 लाख का नुकसान

Sat, 21 Aug 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two days rain caused loss worth 22 crore to PWD in Solan distt
बूईला कोयल सनोग संपर्क मार्ग पर बारिश से गिरा डंगा। - फोटो : SOLAN
सोलन। जिला सोलन में पिछले दो दिन हुई बारिश से लोनिवि को 22 करोड़ 85 लाख की चपत लगी है। सबसे ज्यादा नुकसान अर्की, सोलन, कसौली और नालागढ़ में आंका गया है। बारिश से कई जगह डंगे गिरे तो कहीं आरसीसी ध्वस्त हो गई। हालांकि जिले की सभी सड़कें सुचारु हैं। शुक्रवार देर रात से शुरू बारिश शनिवार दोपहर तक जारी है। बारिश टमाटर, शिमला मिर्च, मक्की समेत अन्य फसलों के लिए संजीवनी बताई जा रही है। बारिश से सबसे अधिक नुकसान अर्की उपमंडल में हुआ है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता जगतपाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात से हो रही बारिश से बुईला-कोयल-सनोग मार्ग, छयोड़-खंड-जगून और सरयांज-एयर बतेड़ सड़क बंद रही। हालांकि, देर शाम सभी वाहनों को बहाल कर दिया था। इसके अलावा अन्य सड़कों और डंगों को क्षति पहुंची है। इससे विभाग को 11 करोड़ 66 लाख का नुकसान हुआ है जबकि नालागढ़ में 18 करोड़ नौ लाख, कसौली में तीन करोड़ 58 लाख और सोलन में पांच करोड़ 71 लाख नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के एसई एसपी जगोता ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे की जल्द ही आला अधिकारियों को सौंपा जाएगा। बारिश से सड़कों, डंगों समेत नालियों को अधिक नुकसान पहुंचा है। जिले में बंद संपर्क मार्गों को आवाजाही के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed