फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two day historic Revalsar fair started in Ramshahr

Solan News: रामशहर में दो दिवसीय ऐतिहासिक रिवाल्सर मेला शुरू

Fri, 19 May 2023 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 19 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Two day historic Revalsar fair started in Ramshahr
रामशहर के रिवाल्सर मेले में सजी दुकाने। संवाद
नालागढ़(सोलन)। रामशहर में रिवाल्सर का दो दिवसीय ऐतिहासिक मेला शुक्रवार को शुरू हो गया। जबकि समापन शनिवार को विशाल दंगल के साथ होगा।
विज्ञापन

मेले का इतिहास सदियों पुराना है। यहां पर मेला हर साल ज्येष्ठ मास के ज्येष्ठ शुक्रवार को होता है। इसी दिन दंगल का आयोजन भी किया जाता है। इसमें पंजाब, हरियाणा समेत हिमाचल के नामी पहलवान भाग लेते हैं। रामशहर से करीब दो किमी दूर चमदार मार्ग पर स्थित रिवाल्सर है। यहां एक ऐतिहासिक तालाब है जिसका इतिहास भी सदियों पुराना है। इसमें भी कभी पांच पौधों से युक्त टीला तैरता रहता था। तालाब में तीन ओर सीढि़यां हैं, बताया जाता है कि श्रद्धालु जिस भी सीढ़ी से अपने श्रद्धा-सुमन लेकर प्रस्तुत होता, टीला तैरते हुए उधर आ जाता था। लेकिन समय के साथ-साथ ऐसा नहीं होता।

वहीं शुक्रवार को पहले दिन मेले में भंडारे का आयोजन कर रहे कुलदीप, जगन्नाथ, जगदेव और जगदीप में बताया कि उनके दादा ने करीब 200 साल पहले यहां भंडारा शुरू किया था। उस समय मेले में यहां खूब भीड़ होती थी। अब उतने लोग नहीं आते। केवल बच्चे और आसपास के गावों के लोग ही आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed