{"_id":"6695141964f0beaa450038f1","slug":"two-chitta-suppliers-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1041-125095-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चिट्टे के दो सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चिट्टे के दो सप्लायर गिरफ्तार
Mon, 15 Jul 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
पहले से गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी
जिले के क्षेत्रों में युवाओं को करते थे सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुलिस ने जिले में चिट्टा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस ने पहले से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर की है। वहीं अब दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
पुलिस जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संदीप कुमार निवासी गांव व डाकघर डुमरखाकलां जिला जींद हरियाणा को बस स्टॉप सनवारा के साथ एक ढाबा के समीप 11 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने चिट्टे के मामले में संलिप्त दो युवकों के नाम लिए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम गठित कर 13 जुलाई को दोनों आरोपी राजीव कुमार निवासी बाड़ा तहसील जिला सोलन और राकेश कुमार निवासी गांव लोहांजी, डाकखाना कुमारहट्टी तहसील व जिला सोलन को धर्मपुर में गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह भी पाया गया है कि उक्त दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं जिनमें एक आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत एक मामला व आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ 2 मामले हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि यह दोनों आरोपी पहले से गिरफ्तार आरोपी से चिट्टा मंगवाते थे, जिसके बाद यह दोनों क्षेत्र में इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश कर रही है। जहां से पुलिस रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी।