फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Two arrested in Ambota temple idol theft case

Solan News: अंबोटा मंदिर के मूर्ति चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2022 09:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। अंबोटा गांव में मूर्ति चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार मंदिर में लगे सीसीटीवी में दिखने वाले युवक की पहचान मोहित, पुत्र कमल अग्रवाल, निवासी गांव अम्बोटा पंचायत टकसाल के रुप में हुई है। वहीं पुलिस ने मोहित के बयान पर मदन लाल, पुत्र रमाधर, गांव ममरखा तहसील हाडिया, जिला इलाहाबाद, उत्तरप्रदेश जो कि परवाणू में कबाड़ी का कार्य करता है को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कबाड़ी से मंदिर की मूर्ति भी कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि मंदिर के पुजारी अमित कुमार, पुत्र जय भगवान, निवासी गांव हरि सिंहपुरा तहसील घरोंणडा, करनाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह गांव अंबोटा के मंदिर में पुजारी है। शुक्रवार को दोपहर की पूजा में पता चला कि मंदिर की मूर्ति चोरी हो गई है और उन्हें मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि कोई व्यक्ति इसे चुरा ले गया है। उधर, डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed