{"_id":"5da4bbda8ebc3e016d632479","slug":"two-arested-in-fraud-case-solan-news-sml31087519","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के मामले में पुलिस ने पंजाब से बराबद की दो और गाडिय़ां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के मामले में पुलिस ने पंजाब से बराबद की दो और गाडिय़ां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। दफ्तरों में मंहगी गाड़ियों को लगवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद दो और गाड़ियों को पंजाब से बरामद कर लिया है। इसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें से एक को शिमला, एक आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा था। एक अन्य आरोपी विमल को पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली थी।
अब सोमवार को उक्त आरोपी को पुलिस से कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले से संबंधित अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है। पुलिस की विशेष टीम उक्त आरोपियों के ठिकानों पर दबिश भी दे रही है। इसमें जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।
जानकारी के अनुसार पुलिस से ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पहले तीन गाड़ियों को कालका और पटियाला से बरामद किया था। दो अन्य गाड़ियों के बारे में पुलिस के पास कोई भी सुराग नहीं था जिसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट से दोबारा से पुलिस रिमांड पर भेजने की मांग की थी। कोर्ट ने उक्त आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा था। इस दौरान पुलिस से की गई पूछताछ में आरोपी ने अन्य दो गाड़ियों की भी जानकारी पुलिस को दे दी थी। पुलिस ने अन्य दो गाड़ियों को पंजाब के फिरोजपुर से बरामद किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस मामले में तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
डीएसपी संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि कर कहा कि आरोपियों से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर दो और वाहनों को बरामद पंजाब से बरामद कर लिया है। अभी तक पुलिस ने कुल पांच वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसके अलावा पकड़े गए आरोपियों में से एक अन्य आरोपी को पुलिस से कोर्ट में पेश किया गया है। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरातत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए गठित टीम कई जगह दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।