{"_id":"67f7ac34b2608c33390020c5","slug":"two-accused-of-opium-and-hashish-were-now-caught-with-chitta-in-darlaghat-solan-news-c-176-1-ssml1041-141427-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अफीम, चरस के दो आरोपी अब दाड़लाघाट में चिट्टे के साथ दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अफीम, चरस के दो आरोपी अब दाड़लाघाट में चिट्टे के साथ दबोचे
विज्ञापन
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
दोनों को कोर्ट में पेश कर लिया रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/दाड़लाघाट। अफीम, चरस के आरोपियों को अब दाड़लाघाट में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। इसमें दोनों आरोपियों से 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इससे पहले भी दोनों आरोपियों पर अफीम, चरस और चिट्टे के मामले जिला कुल्लू और बिलासपुर में दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर ले लिया है। अब मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने अर्की को गुप्त सूचना मिली कि बिलासपुर की तरफ से एक गाड़ी भराड़ीघाट की ओर आ रही है। इसमें मुकेश वर्मा व हितेंद्र नामक दो युवक बैठे हैं। दोनों उक्त गाड़ी में भारी मात्रा में चिट्टा सप्लाई करने के लिए ले जा रहे है। सूचना पर तुरंत नाकाबंदी करके गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। गाड़ी में बैठे युवकों की पहचान मुकेश वर्मा निवासी भराडीघाट तहसील अर्की और हितेंद्र निवासी भराड़ीघाट अर्की के रूप में हुई। तलाशी लेने पर गाड़ी से 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहे है। इसमें आरोपी मुकेश के खिलाफ पुलिस थाना दाड़लाघाट में एक मामला वाहन दुर्घटना का व पुलिस थाना बंजार कुल्लू में एक मामला मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसमें उक्त आरोपी से 220 ग्राम अफीम पकड़ी गई थी इसके अतिरिक्त दूसरे आरोपी हितेंद्र के खिलाफ दो मामले मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज है। इसमें एक मामला पुलिस थाना बंजार कुल्लू में जिसमें 355 ग्राम चरस व एक मामला सदर बिलासपुर में जिसमें 6 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके 5 दिन की पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया। वर्तमान में गिरफ्तार दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत रिमांड पर चल रहे है। मामले में जांच जारी है।