फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck hits Chhota hathi leaving one dead, 7 injured in BBN

ट्राले से टकराया छोटा हाथी; एक की मौत, सात घायल

Wed, 25 Nov 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा के समीप एक छोटा हाथी और ट्राले की आमने-सामने टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत सात लोग जख्मी हो गए। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति की हालत ज्यादा नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा बुधवार तड़के पांच बजे हुआ।
विज्ञापन

यूपी के बरेली के पीर गंज तहसील के जिया नगला गांव निवासी चालक समेत नौ लोग छोटा हाथी में सवार थे। ये सभी बिलासपुर के घुमारवीं जा रहे थे। इस वाहन को विजय कुमार चला रहे थे। जैसे ही यह किशनपुरा पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्राले से टकरा गए। इस टक्कर से छोटा हाथी पलट गया।
विज्ञापन

नेत्रपाल और चालक विजय आगे बैठे हुए थे जबकि तेज राम, सोमपाल, प्रेमपाल, रज्जो देवी, बद्री प्रसाद और दो बच्चे मधु व दीपक पीछे बैठे थे। जैसे ही छोटा हाथी पलटा तो पीछे बैठे लोग सड़क में गिर गए। सभी घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां तेजराम ने शाम को दम तोड़ दिया जबकि नेत्र पाल की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। ये सभी लोग एक ही परिवार के थे जो बिलासपुर में फेरी लगाने जा रहे थे। चालक विजय कुमार को कोई चोट नहीं आई। टक्कर मारने के बाद ट्राले का चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि छोटा हाथी के चालक विजय कुमार और ट्राला चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed