{"_id":"5f1090b98ebc3e63a25dd23f","slug":"truck-hits-bike-one-dead-in-bbn-solan-news-sml338549724","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में ट्रक की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-बद्दी एनएच पर पीरस्थान में एक खड़े ट्रक से पास लेकर जा रहे स्कूटर सवार को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटर सवार की मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी।
पुलिस के अनुसार स्कूटर चालक अवतार सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी भरतगढ़ पंजाब नालागढ़ एनएच से गुजर रहा था। इसी बीच पीरस्थान में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को ओवरटेक करते समय नालागढ़ की तरफ से एक दूसरा ट्रक आया और स्कूटर को पीछे टक्कर मार दी। इस कारण स्कूटर चालक सड़क पर गिर गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, एसपी रोहित मालपानी ने बताया पुलिस ने टक्कर मारने वाले चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।