फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Truck hit motercycle one killed

सड़क पर खड़े बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Sun, 28 Aug 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Sun, 28 Aug 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
Truck hit motercycle one killed

विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट चौक पर दिनदहाड़े 12.05 बजे एक ट्रक ने पास लेते हुए सड़क पर खड़े बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। बाइक चालक की दुर्घटना के बाद अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया। 15 दिन के भीतर इस चौक पर ट्रक के नीचे आने से यह दूसरी मौत है।

 मृतक बाइक सवार की पहचान इंद्रा नंद (39) पुत्र राम शरण राय हाउस नंबर 1267 कमलानगर कालका जिला पंचकूला हरियाणा के रूप में की गई है। सड़क हादसे के कारण एनएच-21 ए पर आधा घंटा जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार बाइक नंबर एचआर 49 सी-7815 पर इंद्रानंद कालका की ओर से बद्दी के लिए किसी काम से आया था।
विज्ञापन

 
दोपहर 12:05 बजे वह ट्रैफिक लाइट चौक पर साईं रोड जाने के लिए इंडिगेटर देकर रुका था। इसी दौरान उसके पीछे से आ रहे ट्रक नंबर एचपी-12 एफ-9425 ने उसे कुचल दिया। टक्कर के कारण इंद्रानंद ट्रक के आगे के हिस्से से टकराते हुए पिछले टायर के निकट जा पहुंचा था। इस दौरान पांच मिनट तक वह घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को ऑटो में डालकर सीएससी बद्दी लाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मिनट तक किसी ने नहीं की मदद
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पड़े इंद्रानंद को पांच मिनट तक लोग केवल देखते ही रहे। मौके पर ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक जवान द्वारा मदद करने के बाद ही वहां मौजूद लोगों ने घायल को ऑटो में बिठाने की हिम्मत जुटाई। कोर्ट की ओर से साफ निर्देश हैं कि इस प्रकार की दुर्घटना के दौरान मदद करने वाले व्यक्ति को अब कानूनी प्रक्रियाओं में नहीं उलझाया जाएगा। लेकिन इसके बावजूद लोग घायलों की मदद सेे करने से कतराते हैं।

शरीर से नहीं निकला था खून
सीएचसी अस्पताल के इंचार्ज डॉ. अनिल ने कहा कि घायल इंद्रानंद को जब अस्पताल में पहुंचाया गया तो वह सांसे नहीं ले रहा था। कहा कि मृतक के शरीर से कोई खून नहीं निकला है। ट्रक की चपेट में आने से मृतक की अंदरूनी मांसपेशियां और हड्डियां टूटी होंगी। बहरहाल पोस्टमार्टम में ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है। एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानलेवा हुआ ट्रैफिक लाइट चौक
साईं रोड और बरोटीवाला रोड को एनएच-21 ए से जोड़ने वाला यह ट्रैफिक लाइट चौक 15 दिन में दूसरी दफा सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की जान ले चुका है। इससे पूर्व 12 अगस्त को मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के सिर को इसी चौक पर ट्रक ने पिछले टायर के नीचे कुचल डाला था।


किस काम की ट्रैफिक लाइटें
चौक पर लंबे समय से ट्रैफिक लाइटें बंद पड़ी हैं। लाइटें शो पीस बनकर रह गई हैं। बीबीएन में अधिकतर चौक पर स्पीड ब्रेकर की सुविधा भी नहीं है। दुर्घटना का एक यह भी बड़ा कारण माना जा रहा है।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed