Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   mashroom crops news

Solan News: पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थी और ट्रेनर सीखेंगे ढिंगरी मशरूम उगाने के गुर

Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन में प्रशिक्षण शिविर शुरू
विज्ञापन

पहले दिन शिमला, सोलन और जिला चंबा के स्कूलों ने लिया हिस्सा
तीन चरणों में होंगे कार्यक्रम, प्रदेश के 38 पीएम श्री स्कूल लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और कृषि वोकेशनल ट्रेनरों को अब स्वरोजगार और आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए ढिंगरी मशरूम उगाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत खुंब अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट में इसके लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो गया है।
शिविर का शुभारंभ खुंब अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. बृज लाल अत्रि ने किया। पहले दिन आयोजित शिविर में शिमला, सोलन और चंबा जिले के पीएम श्री स्कूलों से आए कृषि वोकेशनल ट्रेनरों व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने उन्हें ढिंगरी मशरूम की खेती की आधुनिक तकनीक, खाद तैयार करने और इसके विपणन की बारीकियां सिखाईं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा सोलन राजकुमार पराशर ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रदेश भर के कुल 38 कृषि वोकेशनल पीएम श्री स्कूलों को इस प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। सभी स्कूलों को तीन अलग-अलग चरणों में एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि शिक्षक और विद्यार्थी अपने स्कूलों में भी मशरूम उत्पादन की इकाई स्थापित कर सकें। पहले दिन डीएमआर के डॉ. जगदीश ने बच्चों को ढिंगरी मशरूम की किस्मों और उसे तैयार करने की जानकारी दी। इसके बाद बच्चों ने स्वयं भी व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। इस दौरान उन्होंने डीएमआर में खाद तैयार कर बैग में बीज भी डाला।
विज्ञापन

इनसेट
मिशन वाइट अंब्रेला के तहत भी उगा रहे स्कूल मशरूम
जिला सोलन में शिक्षकों के साथ विद्यार्थी भी पीएम पोषण योजना के मिशन वाइट अंब्रेला के तहत स्कूलों में मशरूम तैयार कर रहे हैं। इसमें स्कूल में तैयार हो रही मशरूम एमडीएम में बच्चों को परोसी जा रही है। इसमें सोलन ऐसा जिला बना है जहां पर स्कूल में ताजा मशरूम बच्चों को परोसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
व्यावसायिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ कौशल विकास से जोड़ना है। मशरूम उत्पादन का यह प्रशिक्षण छात्रों को भविष्य में स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने में बेहद मददगार साबित होगा।
-कुमारी रीता गुप्ता, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed