भाजपा सोलन शहरी मंडल ने सपरून गुरुद्वारे में मनाया शहीदी दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की ओर से शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर सपरून स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों की अमर शहादत को याद करते हुए उन्हें नमन किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया और देश व धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों की ओर से दिए गए सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब में अरदास भी की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों ने छोटी सी आयु में मानवता और धर्म की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, वह इतिहास में अद्वितीय है। उनका साहस और त्याग युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, कंवलजीत सिंह, संजय मलिक, धर्मेंद्र ठाकुर, विनीत गोयल, अनिल शांता धीमान, करमचंद शर्मा, बादल नाहर, गौरव, लाविका, राजू कुंद्रा, रेणुका, अमरदीप पंजा, सीमा, विवेक डोभाल उपस्थित रहे। इसके अलावा भूपेंद्र ठाकुर, राजतिलक नेगी, रिपु दमन, संजीव मोहन, नंदराम कश्यप, प्रियंका अग्रवाल, राघव ठाकुर, रोहन, संचित, रिंकू चौटाला, कुशाग्र शर्मा, प्रज्वल, ज्योति शर्मा, सुमन, ज्योति परमजीत, अनीता, सरिता, रीना नारंग, गीता शर्मा और सतविंदर कौर मौजूद रहीं।