फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tribute paid to former Prime Minister Vajpayee through patriotism and poetry

Solan News: राष्ट्र प्रेम और काव्य के माध्यम से दी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि

Fri, 26 Dec 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने किया राज्य स्तरीय ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन) अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राज्य इकाई की ओर से भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला इकाई सोलन के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के साहित्यकारों और कवियों ने काव्य रचनाओं के माध्यम से अटल व्यक्तित्व को नमन किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा के कुलाधिपति डॉ. हर महेंद्र सिंह बेदी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक सच्चे राष्ट्रप्रेमी, प्रखर वक्ता और सामाजिक युगदृष्टा भी थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का साहित्य आज भी समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम का शुभारंभ गौरव शर्मा ने सरस्वती वंदना से किया, जबकि योगेश अत्री ने परिषद गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार अजय शर्मा मौजूद रहे। संगोष्ठी में डॉ. दीनानाथ शर्मा और ज्ञान शर्मा सहित कई प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार साझा किए।

35 साहित्यकारों ने कविता के जरिये दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. रीता सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी को उदार, विनम्र और कर्मठ व्यक्तित्व का धनी बताया। इस ऑनलाइन संगोष्ठी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 35 कवि एवं लेखकों ने भाग लिया। सभी ने अपनी कविताओं और विचारों के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन दर्शन और उनकी काव्य यात्रा पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed