फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tribute paid to Dr. Swaminathan, the father of Green Revolution

Solan News: हरित क्रांति के जनक डॉ. स्वामीनाथन को दी श्रद्धांजलि

Thu, 07 Aug 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
नौणी विवि में शताब्दी समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हरित क्रांति के जनक और भारत रत्न डॉ. एमएस स्वामीनाथन को उनके शताब्दी जन्म वर्ष के उपलक्ष्य में नौणी स्थित डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा-बिहार के कुलाधिपति डॉ. पीएल गौतम बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. स्वामीनाथन को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने उनके भारतीय कृषि में योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. स्वामीनाथन ने देश को कृषि आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया।
विज्ञापन

डॉ. गौतम ने छात्रों से आग्रह किया कि वे डॉ. स्वामीनाथन के जीवन व कार्यों से प्रेरणा लें, नवाचार करें और वैज्ञानिक संस्थाओं से जुड़ें। उन्होंने कृषि को देश की आजीविका का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कृषि महाविद्यालय सोलन में बिताए बीएससी छात्र जीवन और नौणी विवि के वानिकी महाविद्यालय में अधिष्ठाता के रूप में बिताए समय को भी याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. सीएल ठाकुर द्वारा आभार प्रकट करने के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक और नवप्रवेशित छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed