{"_id":"6959718c080ddb30e90a1c14","slug":"trauma-centre-at-kathed-hospital-gets-green-signal-rs-50-crore-announced-solan-news-c-176-1-ssml1042-160615-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कथेड़ अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर को हरी झंडी, 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कथेड़ अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर को हरी झंडी, 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन
कथेड़ में निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य मंत्री। स्रोत: आईपीआर
जल्छ शुरू होगा काम, पहले चरण में ओपीडी और प्रशासनिक भवन हो रहा निर्माण
100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होना है जिला का अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कथेड़ में निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर को लेकर हरी झंडी दे दी है। सोलन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ट्राॅमा सेंटर के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की है। अब जल्द ही कथेड़ में 50 बिस्तर के ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। निर्माण के बाद विशेषज्ञ व स्टाफ भी तैनात करने का आश्वासन दिया है। ट्राॅमा सेंटर के बनने से दुर्घटनाओं के दौरान पीड़ितों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। उन्होंने अस्पताल निर्माण के लिए कार्य को तेजी से करने के लिए विभाग को दिशानिर्देश दिए हैं ताकि कार्य जल्द पूरा किया जा सके। गौर रहे कि शहर के कथेड़ में 79 बीघा भूमि पर क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य में करीब 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। यहां पर अस्पताल के साथ-साथ मातृ एवं शिशु अस्पताल का निर्माण होना है। 50 बिस्तर का ट्रामा सेंटर और पृथक वार्ड भी तैयार किया जाना है। प्रदेश सरकार की ओर से पहले चरण में ओपीडी और प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण करवाया है। इसी के साथ आपातकालीन कक्ष का भी निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब इनमें फिनिशिंग कार्य चल रहा है। ओपीडी में मारवल बिछाया जा रहा है। इस कार्य के लिए 76.96 करोड़ रुपये की राशि सरकार की ओर से दी जा चुकी है, अब ट्रामा सेंटर के लिए भी 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा हो चुकी है।
इनसेट
सिविल अस्पताल का पांच करोड़ से होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने सोलन अस्पताल के अलावा कंडाघाट में सिविल अस्पताल निर्माण के लिए भी पांच करोड़ रुपये की राशि देने के लिए कहा है। यहां पर भी निर्माण कार्य पूरा होने से मरीजों को सोलन और शिमला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वर्तमान में सिविल अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य लगभग हो गया है। अन्य सुविधाओं के लिए सरकार ने पांच करोड़ रुपये की राशि दी है। वहीं, कंडाघाट में खेल मैदान के लिए एक करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
इनसेटन
स्वास्थ्य मंत्री ने किया अस्पताल निर्माण का निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शाडिंल ने शाम करीब 4:00 बजे क्षेत्रीय अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को कार्य को जल्द पूरा करने के लिए भी कहा। साथ ही गुणवत्तायुक्त कार्य करने के लिए भी निर्देश दिए। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने उन्हें बजट और निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी भी दी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।