फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Transporters from Darlaghat demand a fare hike ahead of the Chief Minister's visit to Arki.

Solan News: मुख्यमंत्री के अर्की दौरे से पहले दाड़लाघाट के ट्रांसपोर्टरों ने उठाई किराया वृद्धि की मांग

Thu, 17 Sep 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 17 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
चार साल से अटका अंबुजा का किराया, 12 साल से सिविल सप्लाई में वृद्धि नहीं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 19 सितंबर को अर्की आगमन से पहले दाड़लाघाट के ट्रांसपोर्टरों ने अपनी लंबित किराया वृद्धि और एरियर की मांग फिर से उठाई है। द बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा के पूर्व प्रधान रामकृष्ण शर्मा ने मुख्यमंत्री से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया है।
रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि दाड़लाघाट के ट्रांसपोर्टर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। क्षेत्र की करीब आधी गाड़ियां खड़ी होने की कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि अदाणी सीमेंट कंपनी ने 2022 में ट्रकों के भाड़े में 10 फीसदी से अधिक की कटौती की थी। अंबुजा सीमेंट कंपनी ने करीब चार वर्षों से किराए में कोई वृद्धि नहीं की है, जबकि फरवरी 2022 से वृद्धि लंबित है। सिविल सप्लाई के मालभाड़े में भी वर्ष 2014 के बाद से कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। ट्रांसपोर्टरों ने मुख्यमंत्री से अंबुजा सीमेंट और सिविल सप्लाई के किराए में वृद्धि के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने प्रत्येक वर्ष किराया वृद्धि की समीक्षा की व्यवस्था करने और लंबित एरियर दिलवाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन


इनसेट
आंदोलन की चेतावनी
रामकृष्ण शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्टर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि परिस्थितियां बिगड़ने से पहले ट्रांसपोर्टर वर्ग के हित में आवश्यक निर्णय लिया जाए। इससे क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति को संभाला जा सकेगा। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने सरकार का समर्थन किया था, लेकिन उनकी समस्याओं पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed