फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Transport department's site down, truck permits not being issued in BBN

Solan News: परिवहन विभाग की साइट ठप, बीबीएन में नहीं बन रहे ट्रकों के परमिट

Sun, 02 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
चार दिन से नहीं बन रहे नेशनल परमिट, एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। एशिया की सबसे बड़ी औद्योगिक क्लस्टर बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में परिवहन विभाग की नेशनल परमिट साइट पिछले चार दिनों से काम नहीं कर रही है। साइट में तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रक संचालकों के नेशनल और बेसिक परमिट नहीं बन पा रहे हैं, जिससे करीब 300 से अधिक ट्रक बिना परमिट के खड़े हो गए हैं।बीबीएन में लगभग 10 हजार ट्रक यूनियन में पंजीकृत हैं। इसके अलावा छोटा हाथी और टाटा 407 जैसे हल्के वाणिज्यिक वाहन भी बड़ी संख्या में हैं, जिन्हें साइट ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां हर सप्ताह 300 से ज्यादा परमिट बनते हैं। ट्रक संचालक प्रवीण, राजेंद्र, प्रीतम सैणी समेत अन्य ने बताया कि साइट न चलने से पिछले चार दिनों से उनके ट्रक बिना काम के खड़े हैं। बिना वैध परमिट के ट्रकों को बाहरी राज्यों में भेजना संभव नहीं है, जिससे उन्हें लाखों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में परिवहन निदेशक के कार्यालय में भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

आरटीओ ने दिया जल्द ठीक होने का आश्वासन
उधर, आरटीओ बद्दी विपिन गुप्ता ने इस समस्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मोर्थ की नेशनल परमिट साइट में तकनीकी खामी आने के कारण यह काम नहीं कर पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरह की समस्या कई बार आ जाती है और जल्द ही साइट को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed