{"_id":"69baa5b1e20e013d7e01201f","slug":"training-for-making-incense-sticks-and-dhoop-started-for-the-youth-solan-news-c-176-1-sln1013-165344-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: युवाओं के लिए अगरबत्ती और धूप बनाने का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: युवाओं के लिए अगरबत्ती और धूप बनाने का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
12 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण, 30 युवा ले रहे है भाग
रोजगार बढ़ाने और उत्पाद बेचने की भी देंगे जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के युवाओं को रोजगार की राह दिखाने के लिए अगरबत्ती व धूप बनाने का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। यह विशेष शिविर यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सोलन की ओर से शुरू किया गया। यह शिविर संस्थान की कक्षाें में 12 दिनों तक चलेगा। इसमें जिलेभर के 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान सभी युवाओं को ऑर्गेनिक उत्पादों से अगरबत्ती और धूप बनने की पूरी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रोजगार को आगे बढ़ाने और उत्पादों को बेचने के तरीकों की भी पूर्ण जानकारी दी जाएगी। इस प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को अंतिम परीक्षा देनी होगी। इसमें पास होने वाले प्रतिभागियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र मिलेंगे। इससे उन्हें भविष्य में स्वरोजगार खड़ा करने के लिए बैंकाें से आसानी से ऋण मिल सकेंगे।
यूको आरसेटी सोलन की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि यह आरसेटी में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क आयोजित किए जाते हैं। साथ ही दूर से आने वाले लोगों के लिए मुफ्त में रहने की व्यवस्था भी की जाती है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में आचार पापड़ बनाना, महिला दर्जी, ब्यूटी पार्लर विषय कों लेकर भी प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पहली बार केक बनाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रतिभागी भाग लेने के लिए यूको आरसेटी से जानकारी ले सकते हैं।