फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   tourists in solan

Solan News: वीकेंड पर कसौली में उमड़े सैलानी, होटलों में ऑक्यूपेंसी फुल

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मंकी पॉइंट और मालरोड पर रही चहल-पहल, धर्मपुर-कसौली मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। सुहावने मौसम और वीकेंड के चलते पर्यटन नगरी कसौली में रविवार को पर्यटकों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। मैदानी इलाकों की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताने पहुंचे सैलानियों की आमद से शांत वादियां गुलजार हो उठीं। कसौली के प्रमुख पर्यटन स्थलों मंकी पॉइंट, सनसेट पॉइंट, मालरोड, क्राइस्ट चर्च और गिल्बर्ट ट्रेल पर दिनभर चहल-पहल रही।

पर्यटकों की आमद से स्थानीय पर्यटन कारोबार में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। कसौली और आसपास के अधिकांश होटलों व होमस्टे में ऑक्यूपेंसी पूरी तरह फुल रही। एडवांस बुकिंग के कारण अचानक पहुंचे सैलानियों को कमरों के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। होटलों और रेस्तरां में दिनभर भीड़ रहने से कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आए। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय परिवहन और टैक्सी कारोबार में भी तेजी दर्ज की गई है। कसौली के प्रमुख टैक्सी ऑपरेटर जसवीर सिंह ने बताया कि वीकेंड और खुशगवार मौसम के चलते इस बार पर्यटकों की भारी आमद देखने को मिल रही है। सैलानी स्थानीय दर्शनीय स्थलों के भ्रमण के लिए बड़े पैमाने पर टैक्सियों की सेवाएं ले रहे हैं। काफी समय बाद पर्यटन कारोबार में ऐसी तेजी आई है, जिससे काम बहुत बेहतर चल रहा है। सैलानियों की भारी आवाजाही के कारण धर्मपुर-कसौली मुख्य मार्ग और आसपास के संपर्क मार्गों पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखा। कुल मिलाकर इस वीकेंड ने होटल व्यवसायियों, ढाबा संचालकों और टैक्सी ऑपरेटरों को बड़ी आर्थिक राहत पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed