फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   e taxi not operated yet

Solan News: बैटरी बदलने का बजट न मिलने से शोपीस बनीं निगम की ई-टैक्सियां

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नौ लाख के बजट में उलझीं तीन इलेक्ट्रिक वैन, कथेड़ वर्कशॉप में फांक रहीं धूल, मरीज और बुजुर्ग परेशान
विज्ञापन

शहर में 10 रुपये में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाने वाली वैन 6 महीने से बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन डिपो की ओर से शहर में चलाई जाने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सियां अब वर्कशॉप में धूल फांक रही हैं। तीन ई-वैन की बैटरियां खराब होने के बाद इन्हें ठीक कराने का खर्च करीब 9 लाख रुपये आ रहा है, लेकिन बजट के अभाव में निगम नई बैटरियां नहीं खरीद पा रहा है। बजट न मिलने के कारण ये टैक्सियां केवल शोपीस बनकर रह गई हैं और पिछले 5-6 महीनों से इनका संचालन पूरी तरह ठप पड़ा है।
जानकारी के अनुसार डिपो की दो इलेक्ट्रिक टैक्सियां पहले खराब हुई थीं। इसके बाद तीसरी टैक्सी को रूट पर उतारा गया, लेकिन कुछ ही समय में उसकी बैटरी ने भी जवाब दे दिया। इसके बाद उसे भी वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया। ये टैक्सियां शहर के चंबाघाट से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन और कथेड़ बाईपास तक चलाई जाती थीं। मात्र 10 रुपये के मामूली किराये में लोगों, विशेषकर बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने की सुलभ सुविधा मिलती थी। टैक्सियों के बंद होने से अब तीमारदारों, बुजुर्गों और मरीजों को मजबूरी में बसों और ऑटो के हिचकोले खाते सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग लंबे समय से इन्हें दुरुस्त कर दोबारा चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से बजट की फाइल अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

कोट
निगम की ओर से इलेइलेक्ट्रिक टैक्सियों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन मरम्मत का खर्च काफी अधिक है। अभी तक डिपो को आवश्यक बजट नहीं मिल पाया है। जैसे ही बजट जारी होता है, इन्हें जल्द ठीक करवाकर दोबारा रूटों पर बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तरसेम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटी सोलन डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed