{"_id":"6ac2586d30973ffe520d15aa","slug":"students-won-in-merathon-solan-news-c-176-1-ssml1040-180720-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पूनम और दिक्षित बने मैराथन के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पूनम और दिक्षित बने मैराथन के विजेता
विज्ञापन
75वां वन्यजीव सप्ताह पर सोलन में पांच किमी मिनी मैराथन का आयोजन
बसाल से दौड़े 80 विद्यार्थी, पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। 75वें वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर सोलन वन मंडल की ओर से बसाल में पांच किलोमीटर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। बसाल से गुगाघाट तक आयोजित इस मैराथन में सोलन के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
वन अरण्यपाल सोलन नरेंद्र प्रकाश भरोत ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन को रवाना किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वन्यजीवों, वनों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। बालिका वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय सोलन की पूनम ने पहला, अंशिका ने दूसरा और अर्चना ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय सोलन के दिक्षित चौहान ने प्रथम, तंज़िन ने द्वितीय और वंश राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को वन विभाग की ओर से पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वन मंडलाधिकारी प्रदीप चौहान, सहायक वन अरण्यपाल चंद्रिका शर्मा, सोलन वन परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत बसाल की प्रधान रीचा ठाकुर व उपप्रधान अभिलाष ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।