फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं मिल रही एक्सरे की सुविधा

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन की ओर से भेजी मांगों के बाद भी नहीं लगीं मशीनें
विज्ञापन


मरीजों को निजी क्लीनिक में जाकर करवाने पड़ रहे एक्सरे

सरकारी में निशुल्क होता है एक्सरे, बाहर देने पड़ रहे 300 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में अब भी मरीजों को सरकारी अस्पतालों में मशीनों की कमी के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सालों बाद भी एक्सरे तक की सुविधा नहीं मिल रही है। इस कारण मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन और लोगों की ओर से भी मशीनों को लेकर विभाग को भी मांग भेजी है, लेकिन इसके बाद भी सुविधा नहीं मिल रही है।
डॉक्टरों की ओर से एक्सरे लिखे जाने पर मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों में जाना पड़ रहा है। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट, पट्टा महलोग, लाहोरघाट, दिग्गल और बरोटीवाला में एक्सरे मशीनें ही नहीं हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी में मशीन होने के बाद अब तक रेडियोग्राफर ही नहीं है। ऐसे में मशीन केवल अस्पताल में पड़े-पड़े धूल फांक रही है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क एक्सरे की सुविधा दी जाती है। वहीं निजी क्लीनिकों में मरीजों को 300 से 400 रुपये देकर एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। वहीं आपातस्थिति में भी मरीज निजी क्लीनिकों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


सात अस्पतालों में नहीं अल्ट्रासाउंड मशीन
जिले के सात अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें नहीं लगाई गई हैं। इसके अलावा चार अस्पतालों में मशीनों लगने के बाद भी रेडियोलॉजिस्ट के न होने के कारण धूल फांकने का ही काम कर रही हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में टेस्ट न होने के कारण निजी क्लीनिकों में मरीजों को 500 से 600 रुपये तक खर्च कर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
विभाग की ओर से मशीनों की मांग आने के बाद उसे सरकार को भेजा जा रहा है। मशीनों को मंजूरी मिलने के बाद अस्पतालों में मशीनें लगा दी जाएंगी। मरीजों को सुविधाएं देने के लिए विभाग की ओर से मशीनों को लगाने के साथ रेडियोलॉजिस्ट की मांग भी भेजी जा रही है।
- डाॅ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed