फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tourist place will be developed in Harsang Dhar of Arki

अर्की के हरसंग धार में होगा पर्यटक स्थल विकसित : अवस्थी

Tue, 14 Jan 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पर्यटन विभाग ने 16.50 लाख रुपये किए जारी
विज्ञापन

विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर किया निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र की पंचायत सेवड़ा चंडी के ऐतिहासिक पौराणिक स्थल हरसंग धार के हरसंग देवता के मंदिर में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने देवता के मंदिर में शीश नवाया। हरसंग मंदिर की कमेटी के सलाहकार बाबूराम शर्मा और कान्ह चंद ने शाॅल, टोपी पहनाकर स्वागत किया। विधायक संजय अवस्थी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले, पौराणिक देव परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखना हम सब नागरिकों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हरसंग धार पर्यटन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसके विकास के लिए हिमाचल पर्यटन विभाग ने 16.50 लाख रुपये की राशि जारी की है। अवस्थी ने हरसंग मंदिर की सराय की मरम्मत के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की और पकौटी से भनालग तक की सड़क की औपचारिकता पूरी करने पर पूरा बजट देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना। लोगों ने उन्हें सड़क, बिजली और पानी से संबंधित समस्याएं बताईं। अवस्थी ने मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आदेश जारी किए। इस अवसर पर बाघल लैंड लूजर सोसायटी के प्रधान जगदीश ठाकुर, सभा उपप्रधान ऋषिराज गांधी, ग्राम पंचायत सेवड़ा चंडी के उप प्रधान तुलसीराम, ब्लाॅक कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष रोशन ठाकुर, सेवड़ा चंडी के पूर्व उप प्रधान जय शर्मा, कृष्ण चंद महाजन, जगदीश शर्मा, लेखराज, बाबूराम शर्मा, हेमंत और ईश्वर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed