फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   tomato in mandi tomato in mandi

Solan News: सोलन मंडी में स्थानीय टमाटर की आवक बढ़ी, दामों में उछाल

Fri, 06 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
300 से 600 रुपये तक बिका क्रेट, दाम और बढ़ने के आसारमंडी में पहुंचे 150 क्रेट, व्यापारियों ने मंडी के बाहर ही खरीद लिया टमाटर
विज्ञापन

15 जून के बाद टमाटर सीजन पकड़ेगा रफ्तार, कई क्षेत्रों से आना हो जाएगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सिंचाई वाले क्षेत्रों में टमाटर की फसल तैयार हो गई है। इसी के साथ सब्जी मंडी में भी स्थानीय टमाटर ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। वीरवार को सब्जी मंडी सोलन में टमाटर के करीब 150 क्रेट पहुंचे। 300 से 600 रुपये तक प्रति क्रेट दाम रहे। हालांकि अभी पंजाब से भी टमाटर सोलन पहुंच रहा है। कुछ दिनों बाद पंजाब का टमाटर आना बंद हो जाएगा। इसके बाद स्थानीय टमाटर के दामों में उछाल आने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार जिले के मनलोग, अश्वनी खड्ड, गंबर पुल और कुनिहार के कई क्षेत्रों में सबसे पहले टमाटर की पैदावार तैयार होती है। बाजार में उचित दाम भी मिलते हैं। इस बार भी अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। जिले के अन्य क्षेत्रों में टमाटर देरी से तैयार होगा। इसका मुख्य कारण पहले सूखा और बाद में बारिश बताया जा रहा है। सूखे और बेमौसमी बारिश के चलते टमाटर लगाने में देरी हुई है। कई क्षेत्रों में समय पर रोपाई कार्य भी नहीं हो पाया। बारिश के बाद किसान पिछेती फसल की भी तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि गंबर पुल, अश्वनी खड्ड, कंडाघाट समेत अन्य क्षेत्रों में टमाटर जल्दी तैयार हो जाता है। इन क्षेत्रों से टमाटर आना शुरू हो गया है। पंजाब के टमाटर के क्रेट से 100 से 150 रुपये तक अधिक दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में दामों में और उछाल आने की संभावना है। टमाटर का हर वर्ष करोड़ों रुपये का कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed