फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Told the story of Govardhan Puja and childhood pastimes of Shri Krishna.

Solan News: गोवर्धन पूजा और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनाई

Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Told the story of Govardhan Puja and childhood pastimes of Shri Krishna.
नालागढ़ के झिड़ीवाला में आयोजित भागवत कथा का श्रवण करते भक्तगण। संवाद
झिड़ीवाला में चल रही है श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया प्रसंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। झिड़ीवाला में कार्तिक मास के उपलक्ष्य में करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास नीलकंठ कौशल महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा के प्रसंग विस्तार से सुनाया। संजीव कुमार वर्मा, तरसेम लाल, श्रवण कुमार, कुलवंत सिह, रमेश कुमार आदि यजमानों ने दीप प्रज्वलन करके कथा का शुभारंभ किया। भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाए गए।
प्रवचनों के दौरान कथावाचक नीलकंठ कौशल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म और सत्य की पुन: स्थापना के लिए द्वापर युग में अवतार लिया। उन्होंने बाल्य अवस्था में ही कालिया नाग का मर्दन करके यमुना जी को पवित्र किया, पूतना एवं वकासुर आदि मायावी शक्तियों का अंत किया। इसके बाद गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान ने इंद्र का घमंड को तोड़ने के लिए लोगों को गोवर्धन पर्वत की पूजा के लिए लोगों को तैयार किया था जिससे क्रोधित होकर इंद्र में मूसलाधार बारिश कर दी थी तो भगवान कृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली कर गोवर्धन पर्वत की उठाकर गोकुल वासियों को शरण दी थी। कथा में गोवर्धन पर्वत की कृत्रिम आकृति झांकी के माध्यम से दर्शाई गई।
विज्ञापन

आरती के बाद सभी के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई थी। कथा 11 नवंबर से हो रही है। 17 नवंबर को पूर्णाहुति होगी। कथा सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक हो रही है। पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed