फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Today the deity Shri Madhod will come out in the Rath Yatra

Solan News: आज रथ यात्रा में निकलेंगे देवता श्री मढोड़

Tue, 24 Feb 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today the deity Shri Madhod will come out in the Rath Yatra
डवारु धार से श्री मढोड़ देवता।
लाव-लश्कर के साथ पहुंचेंगे घर-घर,श्रद्धालुओं की करेंगे मन्नतें पूरी
विज्ञापन

सोलन के साथ शिमला, बिलासपुर सहित मंडी जिला में भी करेंगे यात्रा


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। रौड़ी पंचायत के डवारु धार से देवता श्री मढोड़ की पारंपरिक रथ यात्राएं (जात्राएं) 24 फरवरी से विधिवत रूप से आरंभ होंगी। हर वर्ष की भांति इस साल भी देवता अपने श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी करने और उन्हें आशीर्वाद देने लाव-लश्कर के साथ घर-घर पहुंचेंगे। बता दें कि देवता का यह प्रवास लगभग दो माह तक चलेगा। यह यात्रा फरवरी माह से प्रारंभ होकर अप्रैल तक विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। श्री मढोड़ देवता के कारिंदे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवता सोलन, शिमला, बिलासपुर सहित मंडी जिला में भी यात्रा करेंगे। श्री मढोड़ देव कमेटी के अध्यक्ष बाबू राम शर्मा, प्रधान प्रेम लाल ठाकुर और सचिव नीम चंद शर्मा ने बताया कि डवारु धार में देवता का भव्य मंदिर निर्मित है। प्रत्येक वर्ष फरवरी में देव यात्रा का शुभारंभ होता है, जो शिमला, सोलन, अर्की और बिलासपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरती है। जिन श्रद्धालुओं की मन्नतें पूर्ण होती हैं, उनके घर जाकर देवता आशीर्वाद प्रदान करते हैं। स्थानीय ही नहीं, बाहरी क्षेत्रों के लोगों में भी देवता के प्रति गहरी आस्था है। श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना पर श्री मढोड़ देवता तुरंत कृपा करते हैं और पीड़ित व्यक्ति को बड़ी से बड़ी बाधा से पार लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed