{"_id":"657da8be51b8a67f600e35d9","slug":"to-open-libraries-in-inaccessible-areas-take-help-from-high-court-justice-ajay-mohan-solan-news-c-176-1-ssml1040-12776-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गम क्षेत्रों में पुस्तकालय खुलवाने के लिए\nहाईकोर्ट से लें सहायता : न्यायमूर्ति अजय मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गम क्षेत्रों में पुस्तकालय खुलवाने के लिए हाईकोर्ट से लें सहायता : न्यायमूर्ति अजय मोहन
Sat, 16 Dec 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
लाइब्रेरी बुक हब सोलन में आधुनिकीकरण और स्तरोनयन का लोकार्पण करते प्रदेश उच्च न्यायालय के न्या
महाविद्यालयों और विद्यालयों में रीडिंग रूम किए जा रहे स्थापित
न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल ने किया लाइब्रेरी बुक हब का लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पुराने उपायुक्त कार्यालय सोलन में स्थापित ‘लाइब्रेरी बुक हब’ में अधोसंरचना स्तरोन्नयन एवं आधुनिकीकरण कार्य का हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल लाइब्रेरी बुक हब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। न्यायमूर्ति अजय मोहनने कहा कि यह लाइब्रेरी बुक हब युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। कहा कि दूर दराज के क्षेत्र में जहां पुस्तकालय की सुविधा नहीं है वहां पुस्तकालय खुलवाने के लिए उच्च न्यायालय से आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने रोटरी क्लब की पुस्तक ‘न्यूजलेटर ऑफ रोटरी सोलन’ का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि लाइब्रेरी के जीर्णाेद्धार एवं मरम्मत के लिए राजा राम मोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन से 2.23 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत है। इस योजना के तहत एक करोड़ रुपये डिजिटल व आधुनिक अधोसंरचना विकास और 20 लाख रुपये दिव्यांग बच्चों को लाइब्रेरी का लाभ पहुंचाने का प्रावधान है। कहा कि सोलन स्थित लाइब्रेरी बुक हब में लगभग 1.30 लाख पुस्तकें युवाओं को पढ़ने के लिए उपलब्ध हैं। भविष्य में लाइब्रेरी का दायरा बढ़ाने पर भी कार्य किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ने के लिए जगह उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर रोटरी क्लब सोलन के अध्यक्ष एमपी कंवर, सचिव डॉ. संजीव उप्पल, बार एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव, उच्च शिक्षा के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, सहित रोटरी क्लब के सदस्य, बुक हब सोलन के सदस्य और छात्र इस अवसर पर उपस्थित रहे।