{"_id":"6ab120b88a78bf83290cdab8","slug":"a-fair-will-be-held-in-soriya-village-of-mangu-panchayat-on-october-1-and-2-solan-news-c-176-1-ssml1040-179602-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मांगू पंचायत के सोरिया गांव में 1 व 2 अक्तूबर को होगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मांगू पंचायत के सोरिया गांव में 1 व 2 अक्तूबर को होगा मेला
Tue, 22 Sep 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
प्रतियोगिताओं के विजेता को 15 व उपविजेता को 11 हजार मिलेगा इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। उपमंडल अर्की की मांगू पंचायत के सोरिया गांव में मेला कमेटी सोरिया व यंग स्टार सोरिया की ओर से 1 व 2 अक्तूबर को मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 1 अक्तूबर को अडानी-अम्बुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट के प्रतिनिधि मुख्यातिथि होंगे। वहीं मेले के दूसरे दिन विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। मेला कमेटी अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा ने बताया कि मेले में पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, पुरुष एवं महिला रस्साकशी खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में कबड्डी में प्रवेश शुल्क 1200 रुपये होगा, जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाली विजेता टीम को 15 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इसी तरह वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 1200 रुपये होगा, जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी व उप विजेता टीम को 8100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं पुरुष व महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 700 रुपये होगा, जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाली विजेता टीम को 3100 रुपये व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 2100 रुपये व ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें महिला एकल गीत के लिए प्रवेश शुल्क 150 रुपये होगा जिसमें विजेता के लिए 500 और उपविजेता के लिए 300 रुपये नकद इनाम राशि प्रदान की जाएगी। इसी तरह समूह गान के लिए प्रवेश शुल्क 600 रुपये होगा जिसमें विजेता टीम को 2100 रुपये व उप विजेता टीम को 1100 रुपये की इनाम राशि दी जाएगी। इसके अलावा समूह नृत्य के लिए प्रवेश शुल्क 1000 रुपये होगा जिसमें विजेता टीम को 3100 व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 2100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रवेश की अंतिम 25 से 30 सितंबर तक रखी गई है। अध्यक्ष ने बताया कि कमेटी ने निर्णय लिया है कि यदि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीमों की पंजीकरण संख्या बढ़ेगी तो इनामी राशि बढ़ाई जा सकती है।