{"_id":"66c87ececb4d504c44073d78","slug":"to-make-bedding-polythene-free-the-administration-geared-up-for-solan-news-c-176-1-ssml1040-127256-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी को पॉलीथिन मुक्त बनाने \n\nके लिए प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Fri, 23 Aug 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बद्दी बाजार व सब्जी मंडी में पोलीथीन प्रयोग करने पर कार्रवाई करती विभाग की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन रखने पर शुक्रवार को 12 लोगों के किए चालान
बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी खुद कर रही मुहिम का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए प्रशासन व बीबीएनडीए ने कमर कस ली है। बद्दी बाजार व सब्जी मंडी में लगातार प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी पॉलीथिन पर पैनी नजर रखे हुए हैं और छापा मार रहे हैं और जुर्माना डाल रहे हैं। संडोली बाईपास सब्जी मंडी के दुकानदारों व खोखे वालों पर तीसरे दिन चेकिंग की जा रही है। यह मुहिम 21 से 24 अगस्त तक जारी रहेगी।
वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के बद्दी में टनों के हिसाब से पॉलीथिन के लिफाफे का प्रयोग होते हैं। बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी सिंह तोमर ने एक टीम बनाकर पॉलीथिन बंद करने का बीड़ा उठाया है। वह खुद इस अभियान का संचालन कर रही हैं और इसमें नप बद्दी के अधिकारियों समेत अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है। बद्दी के अधिकांश बाजार विशेषकर सब्जी मंडी बद्दी व किराने की दुकानों और फुटकर दुकानों पर पॉलीथिन के लिफाफों का डेढ़ दशक से अवैध तौर पर जमकर प्रयोग कर रहे हैं। कोई भी सरकार व विभाग इस पर लगाम नहीं लगा पाई।
उधर, इस बारे में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनाक्षी तोमर ने कहा कि बद्दी बरोटीवाला को पॉलीथिन मुक्त बनाने की मुहिम शुरू की है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वो बाजार में सब्जी भाजी लेने अपना थैला लेकर जाएं। वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह पॉलीथिन का प्रयोग बंद करें।
विज्ञापन
इनसेट
शुक्रवार को किए 12 चालान : वर्मा
उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि इस मुहिम के तहत पॉलीथिन का प्रयोग करने के अपराध में 12 लोगों के चालान किए गए, इसमें 10 हजार जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले वीरवार को 16 चालान किए थे। यह मुहिम 24 अगस्त तक जारी रहेगी।