{"_id":"69553affb0537416cf006462","slug":"tips-for-children-to-study-during-the-holidays-solan-news-c-176-1-ssml1042-160465-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बच्चों को छुट्टियों में पढ़ाई की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बच्चों को छुट्टियों में पढ़ाई की नसीहत
विज्ञापन
कन्या स्कूल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान मौजूद अभिभावक। संवाद
-ग्राउंड रिपोर्ट-
अभिभावकों से रिटेंशन पॉलिसी पर चर्चा
पहली से आठवीं तक का परिणाम भी किया घोषित
अभिभावकों ने भी बच्चों के रिपोर्ट कार्ड पर की चर्चा
जिले के स्कूलों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा की ओर से शीतकालीन छुट्टियों वाले सरकारी स्कूलों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया।
जिलेभर के स्कूलों में बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ने के लिए भी चर्चा की। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों पर पूरा ध्यान देने का भी आग्रह किया। राजकीय वरिष्ठ कन्या विद्यालय सोलन में भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ। इसमें छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम ने की।
कार्यक्रम में रिटेंशन पॉलिसी और बच्चों को छुट्टियों में पढ़ाई करने की भी नसीहत दी। अध्यापकों ने बताया कि अब शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक अगर कोई बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो उसे फेल भी किया जाएगा। इस दौरान स्कूल में जन सहभागिता से शिक्षा का वातावरण बेहतर के लिए अभिभावकों ने भी चर्चा की। कार्यक्रम के बाद बच्चों के प्रति रिपोर्ट कार्ड को अभिभावकों के साथ साझा किया। इस मौके पर अभिभावकों से अपील की है कि अवकाश के दौरान बच्चे निरंतर पाठ्य पुस्तकों के संपर्क में बने रहे। इसके अलावा अभिभावकों से भी गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने के लिए सुझाव मांगे गए। वहीं, नशा मुक्त हिमाचल बनाने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
शिक्षक और अभिभावकों ने की खुली चर्चा
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बच्चों को लेकर सीधा संवाद हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल ने की। कार्यक्रम में क्लस्टर स्कूलों के पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ संवाद किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य प्रेम भगत ने भी अभिभावकों के समक्ष शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश और मुख्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षा संवाद का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के मध्य खुला संवाद स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। संवाद
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा
बद्दी (सोलन)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में शिक्षा संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राम लाल ने किया। उन्होंने बताया कि अध्यापकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा में भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक और शिक्षक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना रहा। संवाद