फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Till now the corporation has done in the district Purchase of 2820 metric tons of paddy

Solan News: जिले में अभी तक निगम ने की 2820 मीट्रिक टन धान की खरीद

Sat, 28 Oct 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 28 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
सरकार किसानों के लिए धान खरीद पर कर रही बेहतर प्रबंध
विज्ञापन

नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक ने किया नालागढ़ और मलपुर का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। जिले के धान खरीद केंद्रों में 2820 मीट्रिक टन धान की खरीद निगम की ओर से गई है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बद्दी के मलपुर एवं नालागढ़ धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि किसानों को अपनी धान की फसल विक्रय करने के लिए किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। किसानों से खरीदे गए धान की अदायगी सीधा किसानों के खाते में 48 घंटे के भीतर की जा रही है। प्रबंध निदेशक ने मलपुर एवं नालागढ़ धान खरीद केंद्रों में खरीद व्यवस्था का जायला लिया और किसानों से बातचीत की। प्रदेश सरकार किसानों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि उपज विपणन समिति एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। समिति एवं विभाग की ओर से किसानों की सुविधा के लिए सराहनीय प्रयास किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि धान की खरीद के उपरांत उससे चावल बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार धान से चावल बनाने के उपरांत उसे फोर्टीफाई किया जा रहा है। जिससे लोगों को चावल में निर्धारित पोषक तत्व मिलाकर उपलब्ध करवाए जा सकें। उन्होंने किसानों से धान खरीद के संबंध में फीडबैक प्राप्त की। किसानों ने खरीद पर संतोष जताया है। और सरकार के प्रयासों की सराहना की। उनके साथ क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र कुमार आजाद और निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed