फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three-year-old girl dies after being run over by a tempo in Manpura; case registered.

Solan News: मानपुरा में टेंपों के नीचे आने से तीन साल बच्ची की मौत, मामला दर्ज

Wed, 15 Jul 2026 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 15 Jul 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
पहले भुड्ड में ढाई साल की बच्ची आई थी पिकअप के नीचे
विज्ञापन

मृतक बच्ची उत्तर प्रदेश के चंदोली जिले की रहने वाली थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मानपुरा में एक तीन साल की प्रवासी कामगार की बच्ची की टेंपो के नीचे आने से मौत हो गई। बच्ची घर के साथ लगे डंगे से गिरने के बाद टेंपो (छोटा हाथी) के नीचे आ गई, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भुड्ड में भी बीते दिन इसी तरह के मामला सामना आया था उसमें भी एक बच्ची के पिकअप के नीचे से मौत हुई थी। यहां पर बच्ची अपने चाचा के साथ दुकान पर आई हुई थी।
यूपी के जिला चंदोली की शकलडीहा तहसील के जनसो की सराय गांव का गोपाल दास मानपुरा में उद्योग में कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ मानपुरा में किराये के मकान में रहता था। बीते दिन उसकी तीन साल की बच्ची उजाला अपने कमरे के आगे डंगे पर खड़ी थी। अचानक वह सड़क पर गिर गई। इस बीच एक छोटा हाथी वहां से निकल रहा था। उसके टायर के नीचे आ गई। बेहोश की हालत में एक निजी क्लीनिक में ले गए लेकिन हालत नाजुक होने पर नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने टेंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed