{"_id":"56ed61fa4f1c1b1d658b48dc","slug":"three-truck-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर की लकड़ी के तीन ट्रक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर की लकड़ी के तीन ट्रक पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 19 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
अर्की उपमंडल में खैर की लकड़ी तस्करी कर ले जा रहे तीन ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की उपमंडल में खैर की लकड़ी तस्करी कर ले जा रहे तीन ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान यह लकड़ी पकड़ी। बरामद की गई लकड़ी की कीमत 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। दाड़लाघाट के डीएसपी नरवीर राठौर के इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो ट्रक चालक लकड़ियों से जुड़े कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके, जबकि एक ट्रक ने कागजात पेश किए। पेश किए गए दस्तावेज संदिग्ध लग रहे थे, लिहाजा तीनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में चालक रामलाल निवासी रानी कोटला, रमेश कुमार पुत्र राम लाल निवासी सायर डोबा को गिरफ्तार किया है। तीसरे ट्रक के चालक के दस्तावेजों की तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रकों में खैर की लकड़ी को बिलासपुर के रानी कोटला ले जाया जा रहा था। एसपी अधीक्षक अंजुम आरा ने अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ रात्रि गश्त और नाकेबंदी के सख्त निर्देश दिए हैं। तीनों ट्रकों को पकड़ने के लिए अर्की थाना प्रभारी रविंद्र कुमार, एचसी हरि राम, सुरेश कुमार और एचएचसी रमेश कुमार की भूमिका प्रशंसनीय है।
विज्ञापन