{"_id":"6a9ec3e0c20c1ae96c096bb0","slug":"three-thefts-in-a-single-building-in-chayal-thousands-of-rupees-in-cash-and-coins-stolen-solan-news-c-176-1-ssml1040-178455-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चायल में एक ही भवन में तीन चोरी, हजारों रुपये नकदी और सिक्के चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चायल में एक ही भवन में तीन चोरी, हजारों रुपये नकदी और सिक्के चोरी
Tue, 08 Sep 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
दो दुकानों और एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल में बीती रात चोरों ने एक ही भवन में स्थित दो दुकानों और एक घर को निशाना बनाया। इस वारदात में चोर नकदी और सिक्कों से भरे गल्ले लेकर फरार हो गए। एक ही रात में तीन स्थानों पर हुई चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सोमनाथ डेली नीड्स के संचालक सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान से सिक्कों से भरा गल्ला चोरी हुआ है। गल्ले में पांच, 10 और 20 रुपये के सिक्के रखे थे। नीलम बुटीक की संचालक नीलम कश्यप ने बताया कि उनकी दुकान से भी रुपयों से भरा गल्ला ले जाया गया। इसमें करीब दो से ढाई हजार रुपये की नकदी थी।
इसी भवन में स्थित शशि शर्मा के घर के ताले भी टूटे मिले। उनके घर से पांच हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। चोरों ने दुकान के पीछे लगा लोहे का दरवाजा तोड़ने के बाद शीशे और फाइबर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन
एक ही भवन में तीन स्थानों पर चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। चायल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, एएसपी सोलन टी साई वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।