{"_id":"66d8628b4862dda6a101c45c","slug":"three-teachers-of-the-district-will-receive-excellent-teacher-award-solan-news-c-176-1-ssml1040-127930-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले के तीन शिक्षकों को मिलेगा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले के तीन शिक्षकों को मिलेगा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार
Wed, 04 Sep 2024 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 04 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुष्पिंद्र। अध्यापक
आधुनिक तकनीक में एक्सपर्ट पुष्पिंदर होंगे सम्मानित
छात्रों की एनरोलमेंट बढ़ाने पर भागीरथी शर्मा होंगी पुरस्कृत
नरेश शर्मा के विद्यार्थी ला रहे हैं हिंदी में 100 अंक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक का पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। इसमें शिक्षक पुष्पिंदर, अध्यापिका भागीरथी शर्मा और नरेश कुमार शर्मा शामिल हैं। अर्की क्षेत्र के घनागुघाट स्कूल में कार्यरत शिक्षक पुष्पिंदर ने आधुनिक तकनीक में भी महारत हासिल की है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्य कर विद्यार्थियों के व्यवहार और आचरण में अध्यापकों के फीडबैक से क्या बदलाव आते हैं, इस पर सुझाव देकर पेटेंट हासिल किया है। पुष्पिंदर एनसीईआरटी स्तर पर भी ऑनलाइन कोर्स में रिसोर्स पर्सन के रूप में सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने रोड सेफ्टी पाठ्यक्रम को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। सोलन शहर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुंजविला की अध्यापिका भागीरथी शर्मा को मूल रूप से अर्की की रहने वाली हैं। वह पिछले 3 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय पुंजविला में कार्यरत हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम तैयार करवाया। साथ ही स्कूल में एनरोलमेंट बढ़ाने का बेहतरीन कार्य किया है। 3 वर्ष पहले जब उन्होंने स्कूल में कार्यभार संभाला तो उस समय स्कूल में 62 बच्चे पढ़ रहे थे, लेकिन अब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 147 हो चुकी है। स्कूल में लगातार सौंदर्यीकरण का काम जारी है।
वहीं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुबाथू के हिंदी शिक्षक नरेश कुमार शर्मा को विद्यालय में छात्रों के 100 फीसदी अंक लाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने अपनी शुरूआत विद्या उपासक के पद से की। वे अच्छे वॉलीबाल खिलाड़ी रहे हैं। इसके साथ वह एक लेखक भी हैं।