{"_id":"60c79a078ebc3e58b33c5c92","slug":"three-shimla-youths-arrested-with-chitta-in-solan-solan-news-sml3735612105","type":"story","status":"publish","title_hn":"10.92 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला के तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10.92 ग्राम चिट्टे के साथ शिमला के तीन युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू(सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर पुलिस ने परवाणू में 10.92 ग्राम चिट्टे सहित जिला शिमला के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई परवाणू टिपरा में गश्त के दौरान की है। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस टिपरा के समीप गश्त पर थी। इसी बीच एक कार चंडीगढ़ से सोलन की तरफ आई जिसमें चालक समेत तीन युवक सवार थे। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 10.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने कार चालक संजीव और तुषार निवासी ठियोग शिमला और संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी योगेश रोल्टा ने इसकी पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।